Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पंडरा में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, तीन लोग गिरफ्तार

Ranchi: जिला प्रशासन ने आज पंडरा इलाके में चल रहे एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार...

Ranchi: जिला प्रशासन ने आज पंडरा इलाके में चल रहे एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान आरोपियों को गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. मौके से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड (USG) मशीन भी जब्त की गई. जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन को पंडरा के रवि स्टील चौक के पास अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड और लिंग जांच किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार की निगरानी में टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, रातू थाना पुलिस और पीसी-पीएनडीटी सेल के अधिकारी भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में नाथवाणी का पावर प्ले, प्रस्तावक गुमनाम, समर्थक बेनाम, क्या भाजपा के प्लान-बी से सजेगा ताज

अवैध अल्ट्रासाउंड जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

छापेमारी के दौरान सुरंजन कुमार, आकाश कुमार और शीला कुमारी को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से बरामद अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग बिना वैध पंजीकरण के किया जा रहा था. प्रशासन ने बताया कि यह मामला पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन से जुड़ा है. इस कानून के तहत भ्रूण का लिंग निर्धारण और बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है. सिविल सर्जन ने रातू थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया है. साथ ही जब्त मशीन और अन्य साक्ष्यों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में लिंग निर्धारण और अवैध अल्ट्रासाउंड जैसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मशीन जब्त करना, लाइसेंस रद्द करना और जेल की सजा शामिल है.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: पीसीआर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *