अनाथ भाई-बहनों के लिए सहारा बनीं जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन

Chaibasa: कोटगढ़ पंचायत के कातिकोडा गांव में 19 वर्षीय सोमवारी गोप की आत्महत्या के बाद जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन पीड़ित परिवार...

Chaibasa: कोटगढ़ पंचायत के कातिकोडा गांव में 19 वर्षीय सोमवारी गोप की आत्महत्या के बाद जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को राशन सामग्री और नगद सहायता प्रदान की.

परिवार को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

इस दौरान जिप अध्यक्ष ने मृतका के अंतिम संस्कार एवं क्रियाकर्म में सहयोग करने के साथ-साथ उसके चार छोटे भाई-बहनों की शिक्षा, भरण-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है और समाज तथा प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

चार भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाल रही थी सोमवारी

गौरतलब है कि माता-पिता के अभाव में सोमवारी गोप अपने चार छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी संभाल रही थी. उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. मौके पर सनोज नायक, परमानंद मुंडूइया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने भी अनाथ बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.

ALSO READ: चतरा: गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल को किया गया सील 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *