Gumla: शहर के जशपुर रोड स्थित शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में स्वर्गीय अशोक वर्मा की स्मृति में आयोजित 6 दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार शाम किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) अनिमेष रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुरेश प्रसाद यादव तथा नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं. प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद गुमला चैंबर और गुमला पुलिस के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में गुमला चैंबर की टीम विजेता रही.

20 टीमें ले रही हैं हिस्सा
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं. इनमें गुमला के अलावा अन्य जिलों की टीमें भी शामिल हैं. टूर्नामेंट का समापन 12 जून को होगा. कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित होती है.
ALSO READ: IPS ने पूरे किए गौरवशाली 133 वर्ष, जानिए वर्दी, बैज और लंदन से जुड़े इसके दिलचस्प ऐतिहासिक किस्से
