Lohardaga : भंडरा थाना क्षेत्र के उत्तरंगी गांव में कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ दिखाई दिया. जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गयी. डगमगाते विमान और कम ऊंचाइ को देख लोगों को बड़ा हादसा होने की आशंका लगी. हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ. उत्तरंगी गांव के ऊपर से गुजरने के बाद विमान भंडरा मुख्यालय की दिशा में बढ़ा. घटना के बाद से लोगों में चर्चा है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा है.

60 से 70 फीट की ऊंचाई पर उड़ता दिखा विमान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भंडरा प्रखंड के उत्तरंगी गांव के ऊपर से गुजरते समय विमान महज 60 से 70 फीट की ऊंचाई पर उड़ता हुआ प्रतीत हो रहा था. जिससे लोगों में दहशत फैल गयी. ग्रामीणों ने बताया कि विमान हवा में संतुलन बनाते हुए डगमगाता नजर आ रहा था. जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वह किसी तकनीकी समस्या से जूझ रहा हो.
जानकारी जुटा रही पुलिस
मामले को लेकर भंडरा थाना के थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रविराज प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों से कम ऊंचाई पर एक चार्टर्ड विमान उड़ने की सूचना प्राप्त हुई है. सूचना के बाद मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
ALSO READ : थाना प्रभारी पर मारपीट करने और एक लाख घूस मांगने का आरोप, SSP से शिकायत
