Giridih: जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
सोमवार की सुबह मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली वारदात सोमवार की सुबह घटित हुई. आरोपी पिता, जिसकी पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में की गई है. उसने किसी बात पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उसने घर में मौजूद अपनी तीन बेटियों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में तीनों बच्चियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी पिता गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है.
ALSO READ: भंडरा में काफी नीचे उड़ते विमान से इलाके में अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला


