Palamu : पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने और मंदेया नदी को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक जन अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत छतरपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी ने सराहनीय मिसाल पेश की है. उन्होंने अपने निजी संसाधनों से जेसीबी और पोकलेन मशीनें निशुल्क उपलब्ध कराई हैं. जिससे नदी की सफाई और उसे अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता उर्फ़ चुनमून खुद नगर पंचायत के वाहनों, सफाई कर्मियों और अन्य संसाधनों के साथ जमीन पर उतरकर इस कार्य की कमान संभाले हुए हैं. इस सराहनीय पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों का योगदान मिल रहा है. जिसके बाद यह मुहिम अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है.

मंदेया रिवर फ्रंट व्य का निर्माण किया जायेगा
नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमून ने बताया कि नदियां और पारंपरिक जल स्रोत किसी भी क्षेत्र के विकास और पर्यावरण संतुलन की आधारशिला होते हैं. मंदेया नदी हमारी ऐतिहासिक विरासत और पहचान है. उन्होंने घोषणा की कि नदी के स्थायी संरक्षण और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भविष्य में मंदेया रिवर फ्रंट व्यू का निर्माण भी किया जाएगा.
समाज को सुदंर बनाना सभी का दायित्व
समाजसेवी बबुआ जी ने कहा कि छतरपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाना सभी का नैतिक दायित्व है. नगर पंचायत ने आम जनता से अपील की है कि वे जल स्रोतों में कचरा फेंकना बंद करें और अतिक्रमण रोकने में सहयोग दें. ताकि अपनी नदी बचाएं, अपना भविष्य बचाएं का संकल्प साकार हो सके.
इस मुहिम में वार्ड पार्षद दीपक कुमार, पार्षद प्रतिनिधि सेवक यादव, पत्रकार व समाजसेवी मित्तल सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय युवा और नागरिक सक्रिय रूप से योगदान दिया.
ALSO READ : बोकारो से नाबालिग लापता मामला : HC ने CID एडीजी को किया तलब
