झारखंड : IPS अधिकारियों को गेल में सुरक्षा सलाहकार बनने का अवसर

Ranchi : झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी गेल में सुरक्षा सलाहकार बन सकते है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड...

Ranchi : झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी गेल में सुरक्षा सलाहकार बन सकते है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र के मुताबिक पात्र और इच्छुक अधिकारियों से एक महीने के भीतर आवेदन मांगे गए हैं.

इस पद के लिए वही अधिकारी आवेदन कर सकते हैं जो डीआईजी रैंक के है. यह नियुक्ति शुरुआत में तीन साल की अवधि के लिए की जाएगी. यह पद E-8 ग्रेड (CGM लेवल) का है. जिसका वेतनमान 1.20 से 2. 80 लाख है. लोक उद्यम विभाग (DPE) के दिशा निर्देशों के अनुसार अगर कोई सरकारी अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में प्रतिनियुक्ति पर जाता है, तो वह अपने मूल विभाग के अनुसार ही वेतन और भत्ते प्राप्त करता रहेगा. वे गेल के वेतनमान को चुनने के पात्र नहीं होंगे.

 

ALSO READ : हाईकोर्ट ने HDOL और UCIL के बीच मध्यस्थता के लिए आंध्र प्रदेश के पूर्व जस्टिस को किया नियुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *