भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जामताड़ा पुलिस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jamtara: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया....

Jamtara: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जामताड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह सहित जिले के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भाग लेकर महान जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

ALSO READ : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश 

संघर्ष और बलिदान को किया याद

श्रद्धांजलि सभा के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, संघर्ष और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए समाज को नई दिशा देने का कार्य किया. उनका जीवन आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है.

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं बिरसा मुंडा

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के लिए जो संदेश दिया, वह आज भी प्रासंगिक है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा. श्रद्धांजलि सभा में पुलिस विभाग के कई पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे. सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया.

ALSO READ : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *