Jamtara : जिला के जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, दुलाडीह गांव के रहने वाले तीनों युवक महिला को बहला फुसलाकर काशीडीह स्थित पलास जंगल के समीप ले गए. आरोप है कि वहां तीनों ने बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर आरोपियों पर पड़ गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल जामताड़ा थाना पुलिस को सूचना दी.
मौके से पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. पीड़िता के बयान के आधार पर जामताड़ा थाना कांड संख्या 77/2026 के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलाडीह गांव निवासी नरेश महतो, निवास महतो और बिलु महतो के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है. जिसका कथित रूप से आरोपियों ने फायदा उठाया. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है.

ALSO READ : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश
