बाइकर्स गैंग का कहर : छात्र से मोबाइल छीन कर भागे, प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : राजधानी में बाइकर्स गैंग ने कहर मचा रखा है. राजधानी में लगातार इस प्रकार की घटना को बदमाश अंजाम दे...

Ranchi : राजधानी में बाइकर्स गैंग ने कहर मचा रखा है. राजधानी में लगातार इस प्रकार की घटना को बदमाश अंजाम दे रहे हैं. इसी क्रम में हरमू रोड स्थित भाई बॉम्बे वेफर्स के सामने बाइक सवार दो बदमाश एक छात्र का मोबाइल छिन कर फरार हो गये. इस संबंध में छात्र ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार को दिन के 12 बजे छात्र अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था. उसी समय पीछे से बाइक सवार होकर दो युवक आये और छात्र के बगल में पहुंच कर उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गये. मोबाइल छिनने के बाद छात्र ने उनका पीछा भी किया, लेकिन छात्र के पैदल रहने के कारण बाइकर्स गैंग फरार हो गये. बता दें कि छीनतई की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड है.

दो दिन पहले भी हुई घटना

इसी प्रकार की घटना रविवार को सुखदेवनगर इलाके में हुई. ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा से दो बाइकर्स गैंग ने मोबइल छीन लिया और फरार हो गये. बाद में छात्रा ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बतातें चले की पिछले सप्ताह लालपुर थाना क्षेत्र के धोबी घाट निवासी एक व्यक्ति से बाइकर्स गैंग ने मोबइल छीन लिया था. बाद में बाइकर्स गैंग के दो सदस्य को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार की जेल भेजा है. बाइकर्स गैंग के संबंध में पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि छीनतई करने वाले कोई संगठित गैंग नहीं है. अपने गर्ल फ्रेंड को गिफट देने ओर नशा करने के लिए छिनतई करते हैं.

 

ALSO RAED : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता, सरकार ने जारी किया आदेश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *