Ranchi: जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उलगुलान का शंखनाद करने वाले महान स्वाधीनता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर देश उन्हें कोटि-कोटि नमन कर रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान संघर्षों को याद किया. अमित शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का एक ऐसा अमर प्रतीक है, जो युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा. गृह मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के क्रूर शासन के खिलाफ आदिवासियों को संगठित कर आजादी की अलख जगाई.
![]()
भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान इतिहास में अमर है- अमित शाह
उन्होंने न सिर्फ जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप दिया, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए धर्मांतरण के विरुद्ध एक निर्णायक और कड़ा संघर्ष भी लड़ा. धर्मांतरण के विरुद्ध उनका संघर्ष और जनजातीय गौरव के लिए उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. अमित शाह ने कहा कि अपनी विरासत और अधिकारों की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान इतिहास में अमर है, जो आज भी हर भारतीय में राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा भरता है.

ALSO READ: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जामताड़ा पुलिस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
