[rank_math_breadcrumb]

झारखंड ITI नामांकन 2026 : 8वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है. निदेशालय, नियोजन एवं...

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने का एक बड़ा अवसर सामने आया है. निदेशालय, नियोजन एवं प्रशिक्षण (श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, रांची) ने शैक्षणिक सत्र 2026 – 28 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत राज्य के सभी सरकारी, निजी, पीपीपी, सीएसआर मोड पर संचालित ITI और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला की सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा.

योग्यताएं और शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता : वायरमैन, प्लंबर, वेल्डर, मेशन और सिलाई टेक्नोलॉजी जैसे चुनिंदा ट्रेडों के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है. शेष अन्य सभी ट्रेडों के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है.
  • आवासीय व आयु सीमा : आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है. एक अगस्त 2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आरक्षण : नियमों के अनुसार जिला आरक्षण रोस्टर, दिव्यांग जनों और सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को विशेष आरक्षण का लाभ मिलेगा.

तिथियां और नियम

  • ऑनलाइन आवेदन की अवधि : 1 जून से 25 जून  तक.
  • मेधा सूची प्रकाशन : 29 जून  दोपहर 12ः00 बजे तक
  • विकल्प चयन : फॉर्म भरते समय छात्रों को न्यूनतम 10 और अधिकतम 30 आईटीआई ट्रेड का विकल्प चुनना होगा.

 

ALSO RAED : अब सीधे हेडक्वार्टर की नजर में रहेंगे झारखंड के हॉस्पिटल, 507 करोड़ आवंटित, मरीजों तक पहुंचेगी हर दवा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *