योग्यताएं और शर्तें
- शैक्षणिक योग्यता : वायरमैन, प्लंबर, वेल्डर, मेशन और सिलाई टेक्नोलॉजी जैसे चुनिंदा ट्रेडों के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है. शेष अन्य सभी ट्रेडों के लिए न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है.
- आवासीय व आयु सीमा : आवेदक का झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है. एक अगस्त 2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- आरक्षण : नियमों के अनुसार जिला आरक्षण रोस्टर, दिव्यांग जनों और सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को विशेष आरक्षण का लाभ मिलेगा.
तिथियां और नियम
- ऑनलाइन आवेदन की अवधि : 1 जून से 25 जून तक.
- मेधा सूची प्रकाशन : 29 जून दोपहर 12ः00 बजे तक
- विकल्प चयन : फॉर्म भरते समय छात्रों को न्यूनतम 10 और अधिकतम 30 आईटीआई ट्रेड का विकल्प चुनना होगा.
ALSO RAED : अब सीधे हेडक्वार्टर की नजर में रहेंगे झारखंड के हॉस्पिटल, 507 करोड़ आवंटित, मरीजों तक पहुंचेगी हर दवा
