लोहरदगा: आम महोत्सव का DC ने किया उद्घाटन, विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर आम उत्पादकों का बढ़ाया उत्साह

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना ने पलाश दीदी कैफे परिसर में 10 दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त...

Lohardaga: DC संदीप कुमार मीना ने पलाश दीदी कैफे परिसर में 10 दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया. उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर किसानों एवं उत्पादक समूहों द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया. उन्होंने किसानों को बेहतर गुणवत्ता के फल उत्पादन, आधुनिक बागवानी तकनीकों के उपयोग तथा बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है. आम महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ना तथा उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है.

यह भी पढ़ें: मैट्रिक के छात्र को अवैध हिरासत में रखने का मामला: HC ने चतरा SP से पूछा जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई हुई?

किसानों को मिल रही है बेहतर कीमत

उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर किए जा रहे मार्केट लिंकेज प्रयासों से किसानों को अपने उत्पादों की बेहतर कीमत प्राप्त हो रही है तथा जिले के आम अन्य जिलों के बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं. उपायुक्त ने कहा कि इस आम बाजार में स्टाल मे रखे हुए आम को पकाने में किसी रसायन का इस्तेमाल नहीं हुआ है, जो मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है. साथ ही साथ आम उत्पादन के लिए समय-समय पर पौध संरक्षण एवं बागवानी संबंधी आवश्यक तकनीकी उपाय अपनाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि लाभुकों, बागवानी सखियों एवं मनरेगा कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वैज्ञानिक पद्धति से बागवानी को बढ़ावा मिले और किसानों की आय में वृद्धि हो सके.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर हमलावर हुई बीजेपी, हॉर्स ट्रेडिंग का लगाया आरोप

मौके पर गणमान्य लोग रहे मौजूद

मेले में जिले के सभी 07 प्रखंडों के किसानों तथा जेएसएलपीएस से जुड़े 06 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने भाग लिया. बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मेले में पहुंचकर किसानों से सीधे आम की खरीदारी की. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) संजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *