बोकारो: बेरमो पुलिस ने वास्तविक मालिकों को सौंपे चोरी हुए 83 मोबाइल, पुलिस की पहल से मोबाइल पाने वालों के चेहरे खिले

Bokaro: बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में मोबाइल खोने और चोरी होने की लगातार शिकायत मिल रही थी. इस मामले में...

Bokaro: बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में मोबाइल खोने और चोरी होने की लगातार शिकायत मिल रही थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 83 मोबाइल फोन बरामद किए. बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों को मंगलवार को तेनुघाट स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के कार्यालय परिसर में एक विशेष समारोह आयोजित कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया गया. खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: अंकुश शर्मा हत्याकांडः जिस फुटेज के आधार पर आरोपी गये थे जेल, आइओ ने वहीं नहीं किया प्रस्तुत, दोनों आरोपी बरी

CEIR PORTAL की मदद से मिले मोबाइल

यह पूरी कार्रवाई भारत सरकार द्वारा जारी ‘सीआईआर पोर्टल’ (CEIR PORTAL) की मदद से बेहद कम समय में पूरी की गई. बोकारो एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को इस पोर्टल का उपयोग कर अविलंब मोबाइल बरामदगी का सख्त आदेश दिया था. इसी आलोक में बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न थानों ने सघन तकनीकी अभियान चलाया और कुल 83 हैंडसेट ट्रैक कर जब्त किए. बरामद मोबाइलों में सर्वाधिक 10 मोबाइल चतरोचट्टी थाने से, 09-09 मोबाइल जरीडीह व पेटरवार थाने से और 08-08 मोबाइल महुआटांड़ व कसमार थाने से बरामद किए गए हैं. इसके अलावा बेरमो, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, दुग्दा, नावाडीह, गोमिया, कथारा और ललपनिया समेत अन्य थानों व ओपी ने भी मोबाइल रिकवर किए हैं.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, एर्टिगा वाहन जब्त, उत्पाद विभाग की कार्रवाई, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *