[rank_math_breadcrumb]

सियाटांड़ में डस्ट लदा हाईवा बना आग का गोला, देखते ही देखते जलकर राख

Giridih: जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीह ओपी अंतर्गत सियाटांड़ में देर रात एक डस्ट लदे हाईवा में अचानक आग लग गई. देखते...

Giridih: जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीह ओपी अंतर्गत सियाटांड़ में देर रात एक डस्ट लदे हाईवा में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और हाईवा धू-धू कर जलने लगा. हालांकि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. घटना भारत पेट्रोल पंप के समीप गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर हुई. आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

चालक ने कूदकर बचाई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई. स्थिति को भांपते हुए चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई. आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरा हाईवा जलकर राख हो गया. वाहन में डस्ट (पत्थर का चूरा) लदा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है.

जनहानि नहीं, केवल वाहन का नुकसान

राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. साथ ही आसपास के अन्य वाहनों या संपत्तियों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि आग की चपेट में आने से हाईवा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं.

ALSO READ: चिनपाड़ा की दिव्यांग कामली को नहीं मिल रही सरकारी सुविधा, पेंशन भी उपलब्ध नहीं

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *