बोकारो SP का नगर महिला थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और ‘पिंक पेट्रोलिंग को लेकर दिए सख्त निर्देश

Bokaro: क्षेत्र में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से बुधवार पुलिस SP...

Bokaro: क्षेत्र में महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से बुधवार पुलिस SP नाथू सिंह मीणा बोकारो द्वारा नगर महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया. इस औचक निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप का माहौल रहा. निरीक्षण के दौरान SP महोदय ने थाने के विभिन्न विभागों, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया.

लंबित मामलों की समीक्षा और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर जोर

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य रूप से थाने में दर्ज और लंबे समय से लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई. उन्होंने केस डायरी और अनुसंधान की प्रगति को देखा. SP महोदय ने संबंधित अनुसंधान अधिकारियो और थाना प्रभारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

महिला मामलों में संवेदनशीलता बरतने की हिदायत

विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों पर बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने में आने वाली पीड़ित महिलाओं के साथ अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता से पेश आया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को बिना किसी देरी के दर्ज किया जाए. मामलों की गंभीरता को समझते हुए उन पर त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि अपराधियों में खौफ और पीड़ितों में न्याय की उम्मीद जगे.

ALSO READ: नाबालिग लापता केस: रहमलि अंसारी का नार्को टेस्ट नहीं होने पर HC ने उठाए सवाल, CID की जांच को बताया कॉपी पेस्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *