कोडरमा: कच्चे मकान में लगी आग, देखते ही देखते राख हुआ आशियाना

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो पंचायत अंतर्गत जौंगी गांव में बुधवार को एक कच्चे मकान में आग लग जाने...

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो पंचायत अंतर्गत जौंगी गांव में बुधवार को एक कच्चे मकान में आग लग जाने से घर में रखा अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित परिवार के मुखिया रामसहाय राणा ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे.

सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन

इसी दौरान लगभग सुबह 10:30 बजे उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे. तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था.

Also Read: जीजा साली के संपत्ति विवाद को SC/ST मामले में बदलने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रखा बरकरार

ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से पाया काबू

आग लगने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने में लग गए. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि तब तक घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है.

अग्निशमन विभाग और पुलिस पहुंची मौके पर

इधर ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन विभाग को भी फोन के माध्यम से सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने स्थिति का जायजा लिया तथा आग पूरी तरह बुझने की पुष्टि की.

मुआवजे की मांग

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित सहायता और मुआवजे की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *