Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदना व्यक्त की है. सुखदेव महतो रांची जिला अंतर्गत ओरमांझी प्रखंड के कमता गांव के निवासी थे.
लंबे समय से थे बीमार
बताया जाता है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. सुखदेव महतो अयोध्या के रामजन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे और आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे.

समर्पित जीवन को बताया प्रेरणास्रोत
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव महतो का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत और अनुकरणीय रहेगा. इस दुःखद घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं.
Also Read: BREAKING: दोहरे हत्याकांड मामले में जेल में बंद जेठा कच्छप को HC से मिली बेल
प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना
उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील उरांव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.
