जमशेदपुर : साकची से लापता 3 साल की आफरीन 14 दिन बाद बरामद

Jamshedpur : साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय आफरीन को पुलिस ने 14 दिन बाद सकुशल बरामद कर...

Jamshedpur : साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय आफरीन को पुलिस ने 14 दिन बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. संतान न होने की पीड़ा से परेशान कपाली निवासी दंपती ने बच्ची का अपहरण किया था. पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपाली निवासी अब्दुल जसीम उर्फ लखन और उसकी पत्नी अफसाना बेगम के रूप में हुई है. पूछताछ में दंपती ने बताया कि शादी के 10 साल बाद भी संतान नहीं होने और समाज के तानों से परेशान होकर उन्होंने बच्ची को अपने साथ ले जाने का फैसला किया था. आरोपी अब्दुल जसीम कपाली में मोबाइल दुकान चलाता है.

50 से अधिक CCTV खंगाले, बंगाल से हुई बरामदगी

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी. जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई. इसके बाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र स्थित पुष्टि गांव में छापेमारी कर आफरीन को सुरक्षित बरामद किया गया.

मां ने कहा- पुलिस का शुक्रिया

बच्ची के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है. मां रुकसार खान ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि बेटी के सुरक्षित लौटने से पूरे परिवार को राहत मिली है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *