Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना में पति-पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पत्नी डॉ. अमितू सिंह ने अपने पति अभिनव सिंह पर मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण और जमीन से बेदखल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि पति लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं.
दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई
वहीं दूसरी ओर अभिनव सिंह ने भी रातू थाना में FIR दर्ज कराते हुए पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: जमशेदपुर : साकची से लापता 3 साल की आफरीन 14 दिन बाद बरामद
