Ranchi: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत कराया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले सभी आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा. मुलाकात के दौरान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने मांग की कि झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी आंदोलनकारियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये सम्मान पेंशन प्रदान की जाए. इसके साथ ही आंदोलनकारियों के परिवारों को भी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए. इस उद्देश्य से प्रत्येक आंदोलनकारी परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी रखी गई, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से दो दर्जन लोग घायल, 6 की हालत गंभीर
वित्तमंत्री ने मांगों पर दिखाई गंभीरता, दिया आश्वासन
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आंदोलनकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि उनकी मांगों को आगामी 15 जून को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में रखा जाएगा. इसके अलावा 14 जून को वित्त मंत्री और आंदोलनकारियों के बीच एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मांगों और संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर JMM की बैठक, मतदाताओं की समस्याओं के समाधान को तैयार रहें कार्यकर्ता: सुदिव्य कुमार


