रीलबाज सावधान: युवक को रिल्स बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने हिरासत में लेकर सिखाया सबक

Ranchi/Chatra: राज्य के युवाओं में रिल्स बनाने की होड़ मची हुई है, जिससे कभी-कभी परेशानी उत्पन्न हो जाती है. ताजा घटना चतरा...

Ranchi/Chatra: राज्य के युवाओं में रिल्स बनाने की होड़ मची हुई है, जिससे कभी-कभी परेशानी उत्पन्न हो जाती है. ताजा घटना चतरा जिले की है जहां एक युवक वीडियो बना कर पुलिस और प्रशासन की छवि को धूमिल कर रहा था. चतरा के प्रतापपुर थाना परिसर में घुसकर भोजपुरी गानों पर रील बनाने और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर भौकाल जमाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस की गिरफ्त में आते ही रीलबाज की सारी हेकड़ी छू-मंतर हो गई. दरअसल, यह युवक पिछले कुछ दिनों से प्रतापपुर और कुंदा थाने के भीतर सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था.

यह भी पढ़ें: तीन राज्यों के जेल में बंद रहा शातिर चोर को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

शिकायत के बाद पुलिस का एक्शन, रीलबाज की निकली हेकड़ी

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने एक्शन लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रील बनाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया. थाने की हवा लगते ही स्वघोषित रंगदार ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार की और लिखित माफी मांगी. यही नहीं, पुलिस के समक्ष ही उसने सोशल मीडिया से उस विवादित रील को भी डिलीट किया. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य रीलबाजों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: 19 साल बाद खुला अजय बर्मन हत्याकांड का राज, कोर्ट ने पुलिस की ‘मॉब लिंचिंग’ की झूठी थ्योरी को नकारा, पुलिस ने रची थी रंगदारी और बम की मनगढ़ंत कहानी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *