शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Bokaro: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने के आरोपी राकेश चन्द्र वैष्णव उर्फ राकेश कुमार दास...

Bokaro: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने के आरोपी राकेश चन्द्र वैष्णव उर्फ राकेश कुमार दास को चास थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाटविनोर का निवासी है. गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है.

पुलिस के अनुसार, चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला द्वारा 22 मई 2026 को दिए गए आवेदन के आधार पर राकेश कुमार दास के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में विवाह से इनकार कर दिया.

महिला के आवेदन पर दर्ज हुआ मामला

प्राप्त आवेदन के आधार पर चास मुफस्सिल थाना में 22 मई 2026 को कांड संख्या 55/26 के तहत बीएनएस-2023 की धारा 69, 352 और 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने विस्तृत अनुसंधान करते हुए आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की. गिरफ्तारी करने वाली छापेमारी दल में चास थाना प्रभारी पु.अ.नि. प्रकाश मंडल, पु.अ.नि. मोजम्मील तथा सशस्त्र बल के अधीनस्थ कर्मी शामिल थे.

ALSO READ: वन सुरक्षा समितियों ने उठाईं 12 मांगें, नई 51 सदस्यीय कमेटी का गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *