उत्पाद विभाग ने किया अवैध वाहनों पर कारवाई, अभियान में एक वाहन जब्त

Saraikela : अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं विधि व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन के लिये बीती रात उत्पाद विभाग और कपाली ओपी की...

Saraikela : अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं विधि व्यवस्था के प्रभावी अनुपालन के लिये बीती रात उत्पाद विभाग और कपाली ओपी की संयुक्त टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुडिसिली चौक के पास चलाया गया. जांच के दौरान बालू परिवहन कर रहे टेलर वाहन संख्या श्रभ्01थफ5184 से संबंधित वैध परिवहन अभिलेखों की मांग की गई. वाहन चालक ने आवश्यक एवं वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. जिसके बाद उक्त वाहन को नियमानुसार जब्त कर कपाली ओपी में रखा गया है. मामले में सक्षम प्राधिकार द्वारा अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
जिला प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, राजस्व हितों की सुरक्षा और अवैध परिवहन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के साथ साथ विधिसम्मत व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी.

उपायुक्त ने दिया है नियमित जांच का आदेश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर नियमित जांच अभियान संचालित करने और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन के मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी.

 

ALSO READ : राज्य में हैं तीन एटीएस थाना, आम आदमी भी कर सकते हैं संगठित अपराध की प्राथमिकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *