Bokaro : दूंदीबाद फल मंडी में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना देर रात करीब 11 बजे की है. देखते ही देखते मंडी के कुछ फल गोदामों और आसपास स्थित झोपड़ियां आग के चपेट में आ गई. घटना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे. आग बुझाने का प्रयास करने लगे. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
तीन दमकल गाड़ियां पहुंची
सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची. बीएसएल और राज्य सरकार की तीन दमकल गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने लगी. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. आग की लपटें तेज होने के कारण कुछ समय तक पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा.

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि इस अग्निकांड में गोदामों और झोपड़ियों में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा. आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है. पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गयी है.
ALSO READ : NGT की रोक बेअसर: दामोदर-कोनार नदी से धड़ल्ले से हो रहा बालू उठाव, दो ट्रैक्टर छोड़ने पर उठे सवाल
