पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर आयोजित, 745 आवेदनों में 692 का हुआ त्वरित निष्पादन

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति...

Chakardharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, ऑनलाइन लगान रसीद निर्गत करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन हेतु विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं राजस्व सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए तथा मौके पर ही उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई.

दाखिल-खारिज और पंजी-2 सुधार मामलों पर भी कार्रवाई

शिविर के दौरान आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 656 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 624 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई. दाखिल-खारिज से संबंधित 07 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 02 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं पंजी-2 सुधार से जुड़े 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 04 आवेदनों का समाधान किया गया. शिविर के दौरान 46 मामलों में भू-लगान का संग्रह किया गया. इससे राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाने में मदद मिली.

745 आवेदनों में 692 का हुआ निष्पादन

जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से कुल 745 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 692 आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत प्रदान की गई. जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से ऐसे विशेष शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों के माध्यम से लोगों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल रहा है.

अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है. शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं.

ALSO READ : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षो में किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव : बाबूलाल मरांडी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *