प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षो में किसानों के जीवन में आया बड़ा बदलाव : बाबूलाल मरांडी

Ranchi: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर...

Ranchi: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर किसानों के हित में किए गए कार्यो की सराहना की है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के किसान भाई-बहनों के जीवन में ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव देखने को मिले है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, खेती को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और कृषि को अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई दूरगामी और प्रभावी कदम उठाए है. पीएम-किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में लगातार वृद्धि जैसी योजनाओं ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास प्रदान किया है.

किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी बने- बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के जरिए सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई को बढ़ावा दिया गया है, जिससे खेती की लागत कम हुई है और किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी बने है. इसके साथ ही “बीज से बाजार तक” की सोच के तहत भंडारण, कोल्ड चेन, कृषि अवसंरचना, ई-नाम और विपणन व्यवस्था को मजबूत किया गया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके.

मरांडी ने कहा कि पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी गई है. आज देश का किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का एक मजबूत आधार बन चुका है. उन्होंने कहा कि किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण को समर्पित ये 12 वर्ष वास्तव में “किसान समृद्धि से विकसित भारत” की मजबूत नींव साबित हुए है.

ALSO READ: रांची में होमगार्ड जवानों की नियुक्ति का मेरिट लिस्ट जारी,15 दिनों में दे सकते हैं आपत्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *