इंडिया में दरार का सपना देख रही BJP को लगेगा झटका, चुनावी पारदर्शिता पर एकजुट है गठबंधन : JMM

Ranchi : झारखंड की सियासत में राज्यसभा चुनाव के बहाने नैरेटिव गढ़ने की कोशिशों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है....

Ranchi : झारखंड की सियासत में राज्यसभा चुनाव के बहाने नैरेटिव गढ़ने की कोशिशों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है. झामुमो ने स्पष्ट किया है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया पूरी तरह एकजुट है और गठबंधन में फूट का सपना देखने वालों को एक बार फिर मायूस होना पड़ेगा.
दरअसल, भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर यह माहौल बनाने का प्रयास किया कि कांग्रेस के सवालों के साथ गठबंधन के अन्य दल खड़े नहीं हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा समर्थक बड़ी मेहनत से यह नैरेटिव गढ़ रहे हैं कि कांग्रेस अकेले सवाल पूछ रही है और इंडिया गठबंधन उसके साथ नहीं है. सच्चाई इसके ठीक उलट है. गठबंधन का हर दल निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया के पक्ष में है और लोकतांत्रिक संदेह पैदा होने पर सवाल उठाने के अधिकार के साथ मजबूती से खड़ा है.

चुनाव आयोग के संवैधानिक ढांचे के तहत कराया जाता है

झामुमो ने तकनीकी तर्कों का हवाला देते हुए विपक्ष के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि रिटर्निंग ऑफिसर का चुनाव आयोग से कोई लेना देना नहीं होता. पार्टी ने दो टूक कहा कि राज्यसभा चुनाव किसी निजी संस्था द्वारा नहीं, बल्कि भारत निर्वाचन आयोग के संवैधानिक ढांचे के तहत कराए जाते हैं और निर्वाची पदाधिकारी इसी प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा हैं.
झामुमो के मुताबिक, यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और न्यायसंगतता को बनाए रखने की है. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में दरार का ख्वाब देखने वालों को इस बार भी सिर्फ लटकना ही नसीब होगा.

ALSO READ : हाईकोर्ट ने कहा- 5 IPS अधिकारियों और 5 सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध हो जांच, सुप्रीम कोर्ट ने भी नहीं दी राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *