PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की बेल पर सुनवाई 18 जून को

Ranchi: NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल...

Ranchi: NIA के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मामले में गवाह के पेश नहीं होने के कारण अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 18 जून निर्धारित की है. नंदलाल स्वर्णकार पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग मामले में नामजद 10 सहयोगियों में से एक है. वर्ष 2016 में PLFI को टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में रांची के बेड़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप समेत 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

पुराने नोट के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों की गिरफ्तारी

NIA की ओर से रांची स्थित विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि बेड़ो थाना में 10 नवंबर 2016 को मामला दर्ज किया गया था. यह केस नोटबंदी के दौरान 25.38 लाख रुपये के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट के साथ पेट्रोल पंप कर्मियों की गिरफ्तारी से जुड़ा था.

जांच के दौरान सामने आया था कि बरामद रुपये PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के थे, जो लेवी और रंगदारी के जरिए जुटाए गए थे. इस मामले में रांची पुलिस ने 9 जनवरी 2017 को पहला आरोप पत्र दाखिल किया था. इसके बाद NIA ने टेरर फंडिंग के इस मामले को टेकओवर करते हुए 19 जनवरी 2018 को नया केस दर्ज किया और जांच शुरू की.

PLFI  टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार, चंद्रशेखर कुमार, नंद किशोर महतो, मोहन कुमार उर्फ राजेश कुमार, सुमंत कुमार उर्फ पवन कुमार, नंदलाल स्वर्णकार उर्फ नंदलाल सोनी, चंद्रशेखर सिंह, अरुण गोप, जितेंद्र कुमार और गुजरात के नवीन भाई जयंती भाई पटेल शामिल हैं.

ALSO READ: प्रेम प्रसंग की जांच से खुला हत्या का राज, हथियार सौदेबाजी में दोस्तों ने ही की थी हत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *