Lohardaga : जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई. इस दौरान लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी ‘ए’ में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया. वहीं, डीसी ने कोरांबे विष्णुपद मंदिर को कैटेगरी सी से बी में अपग्रेड करने का निर्देश दिया.
डीसी ने कहा कि जिला के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनायी जायें. नंदिनी जलाशय में पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया. सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों में लाभुक समिति का गठन करने और वन भूमि वाले पर्यटन स्थल में सामुदायिक विकास केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया.
पर्यटन स्थलों में आवश्यक साइनेज व डिस्प्ले लगे
बैठक में समिति के सदस्यों ने नए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा. जिला में पर्यटन स्थलों में आवश्यक साइनेज व डिस्प्ले लगाने, डेंजर जोन से संबंधित साइनेज लगाने और महत्वपूर्ण फोन नंबरो को डिस्प्ले करने का निर्देश दिया. मूलभूत सुविधाओं को दिए जाने के लिये आवश्यक प्राक्कलन बनाने का निदेश दिया गया. साथ ही आवश्यक सुविधाएं देने के लिये स्थानीय लोगों से भी सुझाव की लेने पर सहमति बनी. बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा समेत अन्य पदाधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

ALSO READ : रिम्स 2 के खिलाफ CM आवास कूच कर रहे आदिवासी समाज को ऑक्सीजन पार्क के पास रोका गया
