Koderma: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय के योद्धा, अविभाजित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79 वां जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में 11 जून को झुमरीतिलैया में मनाया गया. लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर राजद कार्यकर्ताओ ने कोडरमा स्टेशन के समीप काली मंदिर परिसर में “प्यार बांटते चलो” अभियान में संयुक्त रूप से शामिल होकर आम अवाम के बीच सेवादारी की.
लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा
साथ ही आम अवाम के बीच लस्सी-लड्डू व मिठाई का वितरण किया. राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम उर्फ बाबू, युवा जिलाध्यक्ष मनोज रजक, महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर,नगर अध्यक्ष घनश्याम तुरी, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष चंद्रवंशी के नेतृत्व में 6 पाउंड का केक काटा गया. राजद जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा कि लाखों दलित,आदिवासी अति पिछड़े, पिछड़े,अल्पसंख्यक समाज और सभी वर्गों के गरीबों-असहाय लोगों के अधिकारों के लिए लालू प्रसाद यादव ने जो हुंकार दी है, उसे इतिहास कभी भूला नही सकती है. उन्होंने कहा की लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय की देन है की आज गरीब शान से अपने अधिकारों के लिए किसी भी ताकत के खिलाफ खड़ी हो जाती है.

बधाई व दीर्घायु होने की कामना
उन्होंने कहा कि कोडरमा में भी लालू जी के सामाजिक न्याय का संघर्ष का नारा और तेजस्वी प्रसाद यादव के आर्थिक न्याय के नारे को सामाजिक क्रांति लाने के लिए राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव लगातार संघर्ष कर रहें है. उन्होंने कोडरमा राजद परिवार और राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव की ओर से पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की. वहीं काली मंदिर समिति और प्यार बांटते चलो अभियान से जुड़े लोगों के प्रति आभार जताया. मौके पर वार्ड पार्षद सोनू चन्द्रवंशी, बब्लू पांडेय,मो शमीम उर्फ लड्डु,चुन्नू मंसूरी,ज्ञानरंजन,परवेज अख़्तर,सौरभ यादव, रवि बनर्जी,दीपक यादव,शंकर दयाल यादव,राजेन्द्र यादव, प्रमोद यादव,नीरज कुमार,शंभु पासवान,सुधा रानी, नीरज पासवान,पवन भगत,धीरज शर्मा, वीरेंद्र पासवान, प्रकाश यादव, सचिन यादव, गीता देवी, सोनी देवी, गायत्री देवी, सोनी देवी, मुन्नी देवी, पूजा देवी, गुंजा देवी, सोनी देवी, सुनैना देवी, कुशमी देवी, रेणु देवी, शबनम खातून, रुखसार खातून, मरीना खातून आदि शामिल थे.
AlsoRead:रांची में 10 दिवसीय NCC प्रशिक्षण शिविर शुरू, कैडेटों को मिल रहा सैन्य प्रशिक्षण
