Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में 10 दिवसीय NCC प्रशिक्षण शिविर शुरू, कैडेटों को मिल रहा सैन्य प्रशिक्षण

Ranchi: झारखंड NCC बटालियन की ओर से सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में 9 जून से 18 जून तक 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक...

Ranchi: झारखंड NCC बटालियन की ओर से सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में 9 जून से 18 जून तक 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के NCC कैडेट भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और ऑब्स्टेकल कोर्स जैसी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है. इन गतिविधियों का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है.

आपदा प्रबंधन और सेना में करियर पर विशेष सत्र

शिविर में एसडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. वहीं, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची की ओर से सेना में करियर के अवसरों को लेकर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे.

अंगदान और सामाजिक जागरूकता पर भी होगा फोकस

प्रशिक्षण शिविर के दौरान अंगदान और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे कैडेटों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके. बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं.

ALSO READ : हजारीबाग के ग्रामीण क्षेत्र में ‘तरंग’ दे रही ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान, IIT-JEE और NEET की तैयारी अब गांव के करीब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *