NEET-UG 2026 री एग्जाम: झारखंड में अभेद्य सुरक्षा घेरा, एयरपोर्ट से परीक्षा केंद्र तक हर कदम पर रहेगी निगरानी

Ranchi: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है....

Ranchi: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच गई है. पिछले वर्षों में सामने आए पेपर लीक और गड़बड़ियों की घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है. राज्य में पहली बार प्रश्नपत्र हवाई मार्ग से पहुंचाए जाएंगे और उनकी निगरानी एयरपोर्ट से परीक्षा केंद्र तक की जाएगी.

पेपर लीक रोकने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

सूत्रों के अनुसार, प्रश्नपत्र रांची और देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाए जाएंगे. इसके बाद निर्धारित समय पर उन्हें विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा. पूरी प्रक्रिया में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या लीक की संभावना को समाप्त किया जा सके.

पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

परीक्षा की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और फर्जी अभ्यर्थियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया गया है.

Read Also: बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर जवाब दे भाजपा, केवल प्रचार से नहीं चलता देश: राकेश सिन्हा

रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

रांची जिला प्रशासन ने भी परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का फैसला लिया है. यह आदेश 21 जून को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा.

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में लागू रहेगी निषेधाज्ञा

निषेधाज्ञा के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की सभा या प्रदर्शन पर रोक रहेगी. प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *