तालाब में डूबे किशोर का शव बरामद, NDRF ने घंटों की मशक्कत के बाद निकाला

Ranchi: नयासराय के मठटोली स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे किशोर अर्थियान (15 वर्ष) का शव एनडीआरएफ की...

Ranchi: नयासराय के मठटोली स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे किशोर अर्थियान (15 वर्ष) का शव एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गुरुवार को बरामद किया. मठटोली स्थित यह तालाब विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. शव बरामद होने के बाद विधानसभा पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

दोस्त के साथ नहाने गया था किशोर

बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे दो दोस्त एक साथ तालाब में नहाने गए थे. नहाने के दौरान ही अर्थियान (15 वर्ष) गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका. उसके साथ मौजूद दोस्त ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.

सूचना मिलते ही शुरू हुआ खोज अभियान

परिजनों की सूचना पर विधानसभा थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद किशोर की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया. बुधवार को ही खोज अभियान शुरू किया गया, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण शव को बरामद नहीं किया जा सका.

दूसरे दिन NDRF को मिला शव

गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर तालाब में खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत और लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद टीम ने किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *