Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में आजसू छात्र संघ का तालाबंदी दूसरे दिन भी जारी, छात्रों ने कहा – सीटें हो बहाल

Palamu : आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में तालाबंदी विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. तालाबंदी नामांकन...

Palamu : आजसू छात्र संघ के नेतृत्व में जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में तालाबंदी विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. तालाबंदी नामांकन सीटों में कटौती और पूर्व से संचालित विषयों को बंद किए जाने के विरोध में किया जा रहा है. लगातार दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और कर्मियों को महाविद्यालय परिसर के बाहर रहना पड़ा. विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिए महाविद्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है. छात्रों का कहना है कि जब तक सीटों की संख्या पहले की तरह नहीं की जाती और पूर्व में संचालित सभी विषयों को जारी रखने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक तालाबंदी आंदोलन जारी रहेगा. दो दिनों से महाविद्यालय का शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरी तरह से बाधित है. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक मौन बना हुआ है. इस संबंध में आजसू छात्र संघ के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक राज ने कहा कि जनता शिवरात्रि महाविद्यालय पलामू प्रमंडल के हजारों विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है.

सीटें बहाल नहीं हुई तो विश्वविद्यालय स्तर पर होगा उग्र आंदोलन

आजसू छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रभारी हिमांशु रंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण है. दो दिनों से महाविद्यालय का पूरा कार्य प्रभावित है. छात्र आंदोलनरत हैं. लेकिन विश्वविद्यालय के जिम्मेदार पदाधिकारी समस्या के समाधान के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं. यदि अविलंब सीटों की संख्या बहाल नहीं की गई और सभी विषयों को पूर्ववत संचालित करने का आदेश जारी नहीं किया गया तो आजसू छात्र संघ विश्वविद्यालय स्तर पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा.

बड़ी संख्या में छात्र होंगे प्रभावित

आजसू छात्र संघ के महाविद्यालय अध्यक्ष अक्षत सिंह ने कहा कि यह आंदोलन किसी संगठन का नहीं बल्कि छात्र हितों की लड़ाई है. महाविद्यालय में सीटों की कटौती से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित हो जाएंगे. हम सभी छात्र एकजुट हैं और स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि जब तक हमारी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी.
आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब सकारात्मक पहल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
इस दौरान स्वास्तिक सिंह, पवन सरूम, अंकुश कुमार कश्यप, विशाल कुमार, राजन कुमार, अविनाश कुमार, सचिन कुमार, खुशबू कुमारी, आकांक्षा कुमारी, सपना पांडेय, पुष्पांजलि कश्यप, रूपाली कश्यप समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे.

 

ALSO READ : झारखंड में मानसून की एंट्री के संकेतः राजधानी रांची में झमाझम बारिश, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *