“क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई कि अपना प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी?”-  विनोद पांडे

Jamtara: जिले के दुलायडीह नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन...

Jamtara: जिले के दुलायडीह नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मुख्य रूप से शामिल हुए. सम्मेलन में JMM कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्रीय महासचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. सम्मेलन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव परेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, लालू अंसारी, वासुदेव मरांडी, सगीर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने कहा…

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को बीएलओ-2 के प्रशिक्षण और बूथ कमेटियों को मजबूत व प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों से अवगत कराया जा रहा है. मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी का स्पष्ट निर्देश है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता मतदाता सूची से पात्र लोगों का नाम कटने नहीं दें और इसको लेकर सतर्कता के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों और संगठन की रणनीति की जानकारी दी गई है.

राज्यसभा चुनाव पर कहा इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की जीत तय

राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है और इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की जीत तय है. भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर राज्य का राजनीतिक माहौल खराब करने का काम किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई है कि वह राज्य में अपना राज्यसभा प्रत्याशी भी नहीं उतार सकी.

इस दौरान झामुमो नेता सह कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने केंद्रीय महासचिव द्वारा दिए गए निर्देशों का बूथ स्तर पर पालन करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने को लेकर अपने विचार रखे.

ALSO READ: तालाब में डूबे किशोर का शव बरामद, NDRF ने घंटों की मशक्कत के बाद निकाला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *