Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

तिरपाल बिना कोयला ढुलाई पर प्रशासन सख्त, माइनिंग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई

Jamtara : उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने दुमका रोड स्थित ईसीएल रेलवे कोयला साइडिंग...

Jamtara : उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने दुमका रोड स्थित ईसीएल रेलवे कोयला साइडिंग का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कोयला लदे वाहनों की जांच की गई और बिना तिरपाल ढके चल रहे वाहनों पर सख्त नाराजगी जताई गई. माइनिंग इंस्पेक्टर ने वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कोयला लदे वाहनों को तिरपाल से पूरी तरह ढककर ही सड़क पर चलाया जाए. उन्होंने कहा कि खुले वाहनों से कोयले की उड़ती धूल से सड़क किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी होती है तथा पर्यावरण भी प्रभावित होता है.

बिना तिरपाल कोयला ढुलाई पर प्रशासन की सख्ती, वाहनों में मचा हड़कंप

इस दौरान कई वाहनों को चेतावनी देकर छोड़ा गया. साथ ही ईसीएल चित्रा प्रबंधन को भी मामले की जानकारी देते हुए सख्त निर्देश जारी किया गया कि बिना तिरपाल ढके किसी भी वाहन से कोयला परिवहन नहीं कराया जाए. अधिकारियों ने साफ कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों से कोयला ढुलाई पर रोक लगाई जाएगी तथा आगे सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है. प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और कोयला परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप देखा गया.

Also Read : कोडरमा: मरकच्चो में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, 12 मामलों को सुना गया
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *