कांग्रेस मंत्रियों पर भड़के भानु प्रताप, बोले- सिपाहियों-चपरासियों पर निकाल रहे भड़ास, माफी नहीं मांगी तो आंदोलन

Ranchi: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में कथित तौर पर गार्ड, मार्शल, सिपाहियों और चपरासियों के साथ हुए...

Ranchi: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने विधानसभा में कथित तौर पर गार्ड, मार्शल, सिपाहियों और चपरासियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर कांग्रेस के चार मंत्रियों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री अपनी राजनीतिक हताशा और निराशा का गुस्सा कर्मचारियों पर उतार रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमर्यादित है.

चार मंत्रियों पर आरोप

भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाया कि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा कर्मियों के साथ अपमानजनक व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और झामुमो नेतृत्व से नाराज कांग्रेस नेता खुलकर अपनी नाराजगी नहीं जता पा रहे हैं, इसलिए वे सिपाहियों और चपरासियों को निशाना बना रहे हैं.

कर्मचारियों के सम्मान की बात

उन्होंने कहा कि चपरासी और सिपाही भी समाज का सम्मानित हिस्सा हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. भाजपा नेता ने चारों मंत्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा.

Also Read: छात्र विनय महतो हत्या मामलाः CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट याचिका दाखिल, सुनवाई कल

विरोध और बहिष्कार की अपील

भानु प्रताप शाही ने प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से भी मंत्रियों के विरोध और बहिष्कार की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां भी ये मंत्री दौरे पर जाएं, वहां के कर्मचारी उनका विरोध दर्ज कराएं.

राज्यसभा चुनाव का भी जिक्र

राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार को देखकर बौखलाई हुई है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है, तो फिर कांग्रेस नेताओं में इतनी बेचैनी और असुरक्षा क्यों दिखाई दे रही है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं रह गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *