कोडरमा: मरकच्चो में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, 12 मामलों को सुना गया

Koderma: मरकच्चो दिनांक-11.06.2026 को कुमार शिवाशीष, भा०पु०से० पुलिस अधीक्षक, कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना पहुंचकर थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया....

Koderma: मरकच्चो दिनांक-11.06.2026 को कुमार शिवाशीष, भा०पु०से० पुलिस अधीक्षक, कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना पहुंचकर थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया. जनसूनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा मरकच्चो थाना क्षेत्र कि आम जनता का कुल-12 मामलों को सुना गया तथा उसका त्वरित निष्पादन किया गया. तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक, कोडरमा मरकच्चो के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात किये तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि- व्यवस्था के संबंध में रूबरू हुए.  स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किये कि कोडरमा पुलिस जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेत प्रतिबद्ध है.

आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये

मरकच्चो थाना क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कोडरमा मरकच्चो थाना अंतर्गत अवस्थित बेको चौक एवं अन्य संप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके जैसे लोहन्डीयो, आदि क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिये.  थाना प्रभारी, मरकच्चो को पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की भविष्य में भी इस प्रकार का जनता दरबार प्रत्येक सप्ताह विभिन्न थाना क्षेत्र में लगाया जायेगा, ताकि दुर-दराज क्षेत्र के आम जनता को अपनी समस्या रखने हेतु कष्ट करके जिला मुख्यालय न आना पड़े.

AlsoRead:ग्रामीण विकास विभाग ने शुरू किया एआई आधारित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, मनरेगा एवं JSWM कर्मियों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *