गुमला: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

Gumla: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत बनारी गोराटोली गांव की रहने वाली अष्टम उरांव ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के...

Astam Oraon
अष्टम उरांव को सम्मानित करते उपायुक्त

Gumla: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत बनारी गोराटोली गांव की रहने वाली अष्टम उरांव ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है. वर्ष 2022 में उन्होंने भारत में आयोजित फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी कर इतिहास रचा था. वर्तमान में वे भारतीय महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की सदस्य हैं तथा इंडियन विमेन्स लीग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है.

अष्टम उरांव की उपलब्धियां पूरे जिले के लिए गर्व का विषय- उपायुक्त

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि अष्टम उरांव की उपलब्धियां पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है. सीमित संसाधनों के बीच ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है. उन्होंने कहा कि अष्टम जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा उनकी सफलता यह संदेश देती है कि प्रतिभा और निरंतर प्रयास के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत

उप विकास आयुक्त ने अष्टम उरांव को बधाई देते हुए कहा, कि जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि अष्टम आने वाले समय में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुमला, झारखंड और देश का नाम रोशन करती रहेंगी.

इस दौरान अष्टम उरांव ने सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा. मौके पर जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की हुई समीक्षा, आहार दिवस व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *