रांची पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धनबाद से अपहृत नाबालिग को रांची रेलवे स्टेशन से किया गया बरामद

Ranchi: रांची पुलिस के तीन घंटे के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद धनबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद...

Ranchi News
अपहृत नाबालिग की फाइल फोटो

Ranchi: रांची पुलिस के तीन घंटे के ताबड़तोड़ एक्शन के बाद धनबाद से अपहृत नाबालिग लड़की को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया. धनबाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर रांची एसएसपी राकेश रंजन को कॉल कर सारी बात बताई. सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस को नाबालिग को बरामद करने का निर्देश दिया गया. चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर निरंजन महतो, भवेश कुमार और जितेंद्र मिश्रा की टीम ने नाबालिग को बरामद कर लिया. इस मामले में रांची पुलिस के आपस के कॉर्डिनेशन ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया की, धनबाद पुलिस ही नहीं पूरी झारखंड में रांची पुलिस की वाहवाही हो रही है. नाबालिग केरलम भागने के फिराक में थी.

क्या है पूरा मामला?

मामला धनबाद जिले के परसबनिया (नदखुरकी) का है. पीड़िता के पिता दिनेश बेलदार ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 6 जून की सुबह घर से बाहर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों की खोजबीन के दौरान दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली, जिनसे लड़की की बातचीत हुई थी. ट्रू कॉलर पर एक नंबर विकास कुमार के नाम से प्रदर्शित हुआ, जिसके आधार पर अपहरण की आशंका जताई गई थी. शिकायत के आधार पर मधुबन थाना में बीएनएस की धारा-96 के तहत कांड संख्या 24/26 दिनांक 07 जून 2026 को दर्ज किया गया और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी. बीते पांच दिनों से किशोरी की तलाश में पुलिस की कई जगहों पर छापेमारी चल रही थी. इसी बीच आज किशोरी का लोकेशन रांची में मिला, जिसके बाद रांची पुलिस की मदद ली गई.

नाबालिग की बरामदगी के बाद चुटिया थाना पुलिस ने तत्काल धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और लड़की को धनबाद पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है. इस पूरे ऑपरेशन में रांची और धनबाद पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: रांची: SIR मैपिंग के लिए 13-14 जून को विशेष कैंप आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *