रांची: SIR मैपिंग के लिए 13-14 जून को विशेष कैंप आयोजित

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 और 14 जून 2026 को विशेष...

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत रांची जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 13 और 14 जून 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को तेज करना और मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाना है.

सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे कैंप

जिला प्रशासन के अनुसार दोनों दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप संचालित होंगे. कैंप में संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) उपस्थित रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य करेंगे. वहीं जनगणना कार्य में लगे बीएलओ सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपलब्ध रहेंगे.

पदाधिकारियों को कैंप की नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को कैंप की नियमित निगरानी और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की निर्धारित मतदान केंद्रों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है.

जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है, कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैंप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी मैपिंग अवश्य कराएं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को हल्के में न लें, क्योंकि यह मतदाता सूची के अद्यतन और शुद्धिकरण की महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: गुमला: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी अष्टम उरांव को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *