Bokaro: बोकारो एसपी के निर्देश के बाद महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बी.एस. सिटी थाना क्षेत्र में विशेष पैदल गश्ती तथा पिंक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों सहित उन सभी स्थानों पर सघन जांच-पड़ताल की, जहां समय-समय पर अड्डाबाजी और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं. संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके आवागमन व गतिविधियों की जानकारी ली गयी. साथ ही आम नागरिकों को कानून का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ न करने और शांति बनाए रखने की सख्त हिदायतें दी गईं.
पिंक पेट्रोलिंग टीम ने तेज की चिन्हित स्थानों पर निगरानी
महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पिंक पेट्रोलिंग टीम ने महिलाओं के वार्डों व चिन्हित स्थानों पर निगरानी तेज की. वहीं, जरूरतमंदों को सुरक्षा से संबंधित मार्गदर्शन दिया गया. पुलिस ने कहा कि इस तरह के निरंतर अभियान स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का भाव बढ़ाने में सहायक होंगे.

यह भी पढ़ें: सेंट जेवियर्स कॉलेज ने बदला प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, 13 जून तक कर सकेंगे आवेदन
