रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में इनकम टैक्स विभाग के टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. रविवार की दोपहर एक कार से इनकम टैक्स की टीम वाइन शॉप में कागजात खंगाल रही है, और डाटा का मिलान कर रही है.

उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए बार को सील किया था:
इस बार में डांस के दौरान किन्नरों के साथ हुए विवाद और मारपीट के बाद उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी.23 नवंबर 2025 को विभागीय टीम ने बार को जांच के बाद सील कर दिया था. साथ ही बार मालिक वीरेन साहु को शोकॉज किया गया था. बता दें क बार में आए ग्राहकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस विवाद की जानकारी मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम बार पहुंची. विभागीय टीम ने बार परिसर का मुआयना किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज खंगाला था. उत्पाद विभाग ने बार संचालक वीरेन साहु को नोटिस भेजा था, जिसमें उनसे पूछा गया कि बार में किन्नरों से डांस कराया जा रहा था और इसकी अनुमति विभाग से ली गई थी कि नहीं. हंगामा की वजह से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी. इसका जिम्मेदार कौन है.

