विनय महतो हत्याकांड-CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट पर हुई सुनवाई 

Ranchi: सफायर इंटरनेशनल स्कुल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी है. जिसके विरोध में...

Ranchi: सफायर इंटरनेशनल स्कुल के छात्र विनय महतो हत्याकांड में सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी है. जिसके विरोध में मृतक के पिता मनबहाल महतो ने प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की है. मनबहाल महतो की प्रोटेस्ट पिटीशन पर शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान आंशिक बहस हुई जिसमे मनबहाल महतो की अधिवक्ता खुशबु कटारुका ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए. 

अगले हफ्ते होगी अगली सुनवाई 

आंशिक सुनाई के बाद सीबीआई कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की तिथि निर्धारित की है. बता दें कि सफायर इंटरनेशनल स्कूल परिसर स्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के हॉस्टल  में चार फरवरी 2016 की रात विनय महतो की निर्मम हत्या हुई थी. जिसके बाद पांच फरवरी को विनय का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने इस हत्याकांड में स्कूल की शिक्षिका नाजिया, उनके पति मोहम्मद आरिफ व दोनों बच्चों को आरोपी बनाया गया था. 


Read Also: गिरिडीह: मेहनत पर भारी पड़ा जहर, एक रात में बर्बाद हुआ मत्स्य पालन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *