Chakardharpur: नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड संख्या 15 की पार्षद सुनीति बाग ने नगर परिषद अध्यक्ष सनी उरांव से भेंट की. इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों को गति प्रदान करना था.
मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने दिया आश्वासन
पार्षद सुनीति बाग ने अवगत कराया कि वार्ड की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं रेलवे की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) न मिल पाने के कारण अधर में लटकी हुई हैं. उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर रेलवे से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने में सहयोग करें ताकि क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके. इस विषय को गंभीरता से लेते हुए, नगर परिषद अध्यक्ष सनी उरांव ने पार्षद को आश्वासन दिया कि इन विकास कार्यों को शुरू करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर मिथुन बाग और उज्ज्वल दा भी उपस्थित थे.

AlsoRead:झारखंड CID मुख्यालय में 12 से 19 जून तक कुल 50 लंबित कांडों की होगी समीक्षा
