Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) मुख्यालय में आज से समीक्षा बैठक की शुरुआत हो रही है. यह बैठक 19 जून तक चलेगी. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज कुल 50 गंभीर और लंबित कांडों की समीक्षा की जाएगी. जारी निर्देश के अनुसार, सभी संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को बैठक में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है. उन्हें अब तक की जांच, केस डायरी और प्रगति रिपोर्ट के साथ सीआईडी मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा.
बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की जांच
CID के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की जांच में तेजी लाना और निष्पादन प्रक्रिया को प्रभावी बनाना है. इसमें हत्या, डकैती, वित्तीय धोखाधड़ी और महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामलों की विशेष समीक्षा होगी. बैठक में यह भी देखा जाएगा कि किन मामलों में चार्जशीट लंबित है और जांच में क्या बाधाएं आ रही हैं. अधिकारियों द्वारा संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए जाएंगे.

ALSO READ: विनय महतो हत्याकांड-CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट पर हुई सुनवाई
