Palamu: टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी-3 प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शुरुआत में मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में की. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ALSO READ: विनय महतो हत्याकांड-CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर प्रोटेस्ट पर हुई सुनवाई
