विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया जागरूक

Koderma: विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर पीएम परियोजना बालिका प्लस-टू उच्च विद्यालय, कोडरमा में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल...

Koderma: विश्व बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर पीएम परियोजना बालिका प्लस-टू उच्च विद्यालय, कोडरमा में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकारों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को बाल श्रम जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के प्रति जागरूक करते हुए इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई.

बाल श्रम पर जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बाल श्रम कानूनन अपराध है तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का स्थान कार्यस्थल नहीं, बल्कि विद्यालय है. बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा उनसे जुड़ने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया.

हेल्पलाइन की जानकारी

वक्ताओं ने कहा कि छोटे बच्चों से जोखिमपूर्ण एवं खतरनाक कार्य कराना कानूनी अपराध है. किसी भी प्रकार के संकट या शोषण से ग्रसित बच्चों की सहायता के लिए टोल-फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से भी बच्चों की समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है.

विशिष्ट अतिथि मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत उपस्थित थे. विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश, अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद, मानवाधिकार कार्यकर्ता राम सिंह, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक अर्चना ज्वाला एवं शिल्पी कुमारी ने छात्राओं को बाल श्रम उन्मूलन, बाल संरक्षण तथा बाल अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की.

जागरूकता पर जोर

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाना तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण हेतु उन्हें प्रेरित करना था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *